Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून चुप्पी तोड़ो…. महिला दिवस के मौके पर राज्यपाल ने एम्स ऋषिकेश में की अनोखी पहल की शुरुआत
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

चुप्पी तोड़ो…. महिला दिवस के मौके पर राज्यपाल ने एम्स ऋषिकेश में की अनोखी पहल की शुरुआत

समाज में महिलाओं के योगदान को स्वीकार करते हुए आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। अपने प्रदेश उत्तराखंड में भी आज कई कार्यक्रम हो रहे हैं। महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सम्मान को लेकर संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में एम्स ऋषिकेश में एक अनोखी पहल की गई है।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने यहां ‘चुप्पी तोड़ो, स्त्रीत्व से नाता जोड़ो’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी निजी बीमारियों के बारे में डॉक्टर को बताने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि उनका इलाज समय से हो सके।

…कहानी उनकी जो उत्तराखंड में बन चुकी हैं महिला सशक्तिकरण का दमदार चेहरा

राज्यपाल ने कहा कि एम्स ऋषिकेश इसके लिए बधाई का हकदार है। उन्होंने ऐसे विषय को छुआ है, जिसे महिलाएं बात तक नहीं करना चाहती हैं। शर्म के कारण हो या आर्थिक तंगी, महिलाएं अपनी परेशानी शेयर नहीं करती हैं। अगर महिलाएं अपनी परेशानी या बात कहना सीख जाएंगी तो उनका फ्री में बेहतर इलाज हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारी माताएं और बहनें स्वस्थ रहती हैं तो स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि इस पहल से महिलाएं अपनी पीड़ा से मुक्त हो सकेंगी।

बताया गया है कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए पूरे राज्य में 300 महिला वॉलन्टियर को ट्रेनिंग देकर जोड़ा गया है। देश में यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी अशोक कुमार ने महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने ट्वीट में लिखा है- सृजन के मूल में स्त्री है। मां, बहन, बेटी, पत्नी के रूप में मानवीय गुणों की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति स्त्री है। महिलाओं का सम्मान अपने होने का सम्मान है। आगे उन्होंने महिलादिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इसी तरह प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया महिलाओं को अपने-अपने तरीके से सम्मान दे रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles