Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून देहरादून से लेकर दिल्ली तक हलचल, पढ़िए उत्तराखंड की सियासत को लेकर क्या लग रहीं अटकलें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

देहरादून से लेकर दिल्ली तक हलचल, पढ़िए उत्तराखंड की सियासत को लेकर क्या लग रहीं अटकलें

उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म है। सोमवार देर रात तक दिल्ली में बैठकों से देहरादून में गर्माहट बनी रही। रात में ही 30 से ज्यादा बीजेपी विधायक दिल्ली में थे। खुलकर कोई बोल नहीं रहा, आइए जानते हैं क्या चल रहीं अटकलें...

उत्तराखंड में राजनीतिक संकट गहराता दिख रहा है। देहरादून से लेकर दिल्ली तक तमाम चर्चाएं चल रही हैं। पर्यवेक्षक और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के देहरादून आकर पार्टी कोर ग्रुप की बैठक के बाद से राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। वैसे, उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तो नेतृत्व परिवर्तन की बात को सिरे से खारिज कर दिया है, पर अटकलों का दौर जारी है।

सोमवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली पहुंचे और धड़ाधड़ नेताओं से मिलने का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। खबर आई कि गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच उत्तराखंड के सियासी हालात पर चर्चा हुई। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री ने नड्डा से मुलाकात की। सीएम रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के घर जाकर मुलाकात की।

INTERVIEW: मिलिये उस महिला आईएएस अधिकारी से, जिसने ‘प्रोगेसिव ब्यूरोक्रेट’ की पहचान बनाई

पहले पता चला कि मंगलवार को सभी मंत्री और विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है, बाद में देहरादून में विधायकों की बैठक की बात सामने आई। हालांकि उत्तराखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने देहरादून में मंगलवार को विधानमंडल दल की बैठक बुलाए जाने से इनकार किया है।

इतना तो तय माना जा रहा है कि उत्तराखंड को लेकर भाजपा में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मंगलवार में दिल्ली में भाजपा की एक बैठक होनी है, जिसमें कुछ ठोस फैसला लिया जा सकता है। उधर, मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड सरकार में मंत्री सतपाल महाराज और सांसद अजय भट्ट के नाम की चर्चा है।

…कहानी उनकी जो उत्तराखंड में बन चुकी हैं महिला सशक्तिकरण का दमदार चेहरा

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोर ग्रुप की बैठक का पूरा ब्योरा रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी नेतृत्व को सौंपा था। इसके बाद सीएम रावत को दिल्ली बुलाया गया। इतना ही नहीं, सोमवार शाम में करीब 30 मंत्री और विधायक दिल्ली पहुंच चुके थे।

इस पूरे सियासी घटनाक्रम में एक दिलचस्प बात भी सामने आ रही है। खबर है कि बीजेपी नेतृत्व ने इस मामले पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी चर्चा करने का फैसला किया है। अब बताया जा रहा है कि आज शाम देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों की बैठक होने वाली है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...