Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून Salt Bypoll : कोरोना की सेंचुरी डरा रही, उत्तराखंड में पहली बार ग्लव्स पहनकर मतदान करेंगे लोग
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

Salt Bypoll : कोरोना की सेंचुरी डरा रही, उत्तराखंड में पहली बार ग्लव्स पहनकर मतदान करेंगे लोग

कोरोना काल में लॉकडाउन हुआ, संक्रमण काफी हद तक रोका जा सका पर अब एक साल बाद फिर से खतरा बढ़ने लगा है। सभी कामकाज खोले रखते हुए भी सरकार पूरा एहतियात बरत रही है। उत्तराखंड में इस बीच सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां चल रही है। सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है।

कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 200 नए मामले सामने आए। इस बीच सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होना है। निर्वाचन आयोग ने तय किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए इस बार मतदाता ग्लव्स पहनकर मतदान करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब उत्तराखंड में वोट डालने आए लोग हाथों में दस्ताने पहनकर प्रक्रिया पूरी करेंगे।

ऐसे समझें प्रक्रिया

वोटर जैसे ही मतदान केंद्र पर प्रवेश करेगा तो उंगली पर स्याही लगाने के बाद उसे ग्लव्स दे दिए जाएंगे। ग्लव्स पहनकर वह रजिस्टर पर हस्ताक्षर करेगा और ग्लव्स पहने हुए ही ईवीएम का बटन भी दबाएगा। ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि इसके बाद ग्लव्स डिस्पोज कर दिया जाएगा। उत्तराखंड में किसी विधानसभा के वोटर पहली बार ग्लव्स पहनकर पहली बार मतदान करेंगे।

आपको बता दें कि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु होने से सल्ट सीट पर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है। वोटिंग 17 अप्रैल को है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए समयसीमा 30 मार्च है। 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

निर्वाचन आयोग, स्वास्थ्य विभागों के साथ सरकार के लिए चिंता की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग उपचुनाव में कोई जोखिम लेना नहीं चाहता है। एसओपी का पालन करते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया है।

इतना ही नहीं, एक मतदान केंद्र पर भीड़भाड़ रोकने के लिए बूथ बढ़ाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन बूथों पर एक हजार से ज्यादा मतदाता हैं, उन्हें दो बूथों में बदला गया है। इस तरह से देखें तो सल्ट विधानसभा में 1000 मतदाता वाले 15 बूथ हैं।

कोरोना संक्रमण से बढ़ते खतरे का ही डर है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बूथों की संख्या 136 थी, जिसे बढ़ाकर अब 151 किया गया है। बूथों की संख्या बढ़ने से सामाजिक दूरी का पालन करने में आसानी होगी।

कोरोना फैलता देख हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान को लेकर बड़ा फैसला

सल्ट विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 95,241 है सामान्य मतदाता है। इनमें 48682 पुरुष और 46559 महिला हैं। विधानसभा में 912 सर्विस वोटर हैं।

कोरोना काल में जहां भी चुनाव हुए हैं, वहां वोटिंग का समय बढ़ाया गया है, जिससे भीड़भाड़ को रोका जा सके। इसी क्रम में सल्ट विधानसभा के मतदाता ध्यान दें, वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया है।

अब 17 अप्रैल को उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे के स्थान पर सुबह सात बजे से वोटिंग होगी, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। मतदान केंद्र पर आने वाले वोटरों को मास्क पहने रखना होगा, सैनिटाइजर का इस्तेमाल और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...