Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून रंगों में सराबोर उत्तराखंड…. लोगों के चेहरों पर दिखा कोरोना का खौफ, सीएम तीरथ और पूर्व CM त्रिवेंद्र ने दी बधाई
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

रंगों में सराबोर उत्तराखंड…. लोगों के चेहरों पर दिखा कोरोना का खौफ, सीएम तीरथ और पूर्व CM त्रिवेंद्र ने दी बधाई

होली है... देशभर में कोरोना से बचते हुए होली का त्योहार मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी लोगों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।

कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में भी होली का त्योहार सीमित तरीके से परिजनों के बीच ही मनाया गया। रंगों में सराबोर लोग बाहर जाकर मिलने से बचते रहे। सरकार ने भी पहले से सतर्क किया था कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भीड़भाड़ न होने दें। ज्यादातर लोगों ने हालात को समझा और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया पर कुछ लोग ऐसे भी थे, जो बेफिक्र मस्ती के मूड में दिखे।

उत्तराखंड सरकार ने बाकायदे होली समारोह को लेकर नई गाइडलाइंस भी जारी की थी। इसके अनुसार एक स्थान पर 50 फीसदी क्षमता के साथ ही आयोजन हो रहे और 100 से ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। 60 साल से बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चे उत्सव से दूर रहे। लोगों के चेहरों पर मास्क के रूप में कोरोना का खौफ भी साफ दिखा।

जी हां, रंगों का त्‍योहार होली आज देश के विभिन्‍न भागों में पूरे उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। होली का त्‍योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। यह बसंत ऋतु का प्रतीक भी है। देशभर में कल शाम पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया गया। होली का त्‍योहार समानता और भाई-चारे का संदेश देता है। समाज के सभी धर्मों, जाति, संप्रदाय और आयु वर्ग के लोग ये त्‍योहार बहुत उत्‍साह से मनाते हैं। राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विदेशी नेताओं ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामना संदेश भेजे हैं। अमेरिका की उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि होली का त्‍योहार उल्‍लास और सकारात्‍मकता से भरा है। यह त्‍योहार अपने मतभेदों को अलग कर एकसाथ आने का त्‍योहार है।

Image

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर पर अपने संदेश में उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया में रह रहे हिंदू समुदाय, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सभी लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

उधर, उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि कोविड के दृष्टिगत इस बार की भी होली हम बेहद ही सतर्क व सावधान होकर मनाएं। कोरोना से बचाव के सभी मानकों का अनुपालन अनिवार्य रूप से करें। रंगों का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, ऐसी ईश्वर से मंगल कामना करता हूं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आप सभी को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और अपने ईष्ट देवी-देवताओं से प्रार्थना है कि यह रंगों का त्यौहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए। मेरा आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कोविड के दृष्टिगत होली हम बेहद ही सतर्क व सावधान होकर मनाएं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...