Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून गंगा तट पर छलक उठेगा लोक संस्कृति और परम्पराओं का महाकुंभ : अनिता ममगाई
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

गंगा तट पर छलक उठेगा लोक संस्कृति और परम्पराओं का महाकुंभ : अनिता ममगाई

अगले शुक्रवार को देवभूमि ऋषिकेश का गंगा तट उत्तराखंड की महान सांस्कृतिक विरासत का गवाह बनेगा। महाकुंभ के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक गीतों की स्वर लहरियों के साथ साथ वाद्य यंत्रों की गूंज भी सुनाई देगी ।

केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की उमंग संस्था के प्रयास और नमामि गंगे के सहयोग से नगर निगम इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा जिसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आज कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

महापौर ने बताया कि शुक्रवार की शाम 5 बजे गंगा स्तुति के साथ मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की गरिमामय मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसमें उत्तराखंड के गढ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण जागर की लोकप्रिय गायिका बसंती बिष्ट भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगायेंगे।

 

 

महापौर के अनुसार कार्यक्रम को लेकर गंगा तट को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंडी पोशाकों में नामचीन कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगी।

बैठक में पार्षद कमलेश जैन, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, मनीष मनवाल,अनीता रैना, कमला गुनसोला, अनीता प्रधान, राजकुमारी पंत, जसवंत रावत, पंकज शर्मा, प्रकांत कुमार, अक्षत खैरवाल, गौरव कैंथोला, राजीव राणा, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह, सुभाष जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...