Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में कोरोना का कहर, सूचनाएं जुटाकर मदद को आगे आए शौर्य डोभाल
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना का कहर, सूचनाएं जुटाकर मदद को आगे आए शौर्य डोभाल

इंडिया फाउंडेशन थिंक टैंक के संस्थापक और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। कोरोना के प्रकोप के बीच उनके पास लगातार मदद के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। शौर्य अपने स्तर पर लोगों को बेड उपलब्ध कराने और ऑक्सीजन की सुविधा दिलाने में सहयोग भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड के लोगों को जल्द और एक साथ मदद पहुंचाने के लिए उन्होंने ट्ववीट कर एक साथ अस्पतालों, नोडल अधिकारियों की जानकारी के साथ देहरादून के ऑक्सीजन डीलरों का पता और फोन नंबर भी साझा किए हैं।

आप भी अगर कोरोना पॉजिटिव हैं या आपके करीबियों, परिचितों को कोई दिक्कत हैं और शौर्य डोभाल द्वारा दी गई जानकारियों पर संपर्क किया जा सकता है।

Image

Image

Image

Image

 

इतना ही नहीं, शौर्य डोभाल ने वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया जिस पर उत्तराखंड के सभी जिलों में बेड की उपलब्धता जांची जा सकती है। संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर भी उपलब्ध हैं।

Shaurya Doval Interview: स्वरोजगार और इकोनॉमिक क्लस्टर बनाने से ही बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles