उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में ‘कोरोना कर्फ्यू’ 10 मई तक बढ़ा

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में ‘कोरोना कर्फ्यू’ 10 मई तक बढ़ा

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 7,783 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 127 लोगों की जान गई। कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 2771 केस देहरादून से आए सामने। ऊधम सिंह नगर में 1043 और नैनीताल से 956 कोरोना संक्रमित मिले।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में छह मई तक के लिए घोषित कोरोना कर्फ्यू को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी है। यही नहीं इसके अलावा टिहरी और पौड़ी जिले के जिन इलाकों में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था, वहां भी इसे 10 तक के लिए विस्तार दिया गया है।

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 7,783 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 127 लोगों की जान गई। कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 2771 केस देहरादून से आए सामने। ऊधम सिंह नगर में 1043 और नैनीताल से 956 कोरोना संक्रमित मिले। राज्य में इस समय 59526 एक्टिव केस हैं।

इसके अलावा हरिद्वार में 599, टिहरी गढ़वाल में 504, अल्मोड़ा में 271, बागेश्वर में 240, चमोली में 283, चंपावत में 245,पौड़ी में 263, पिथौरागढ़ में 225, रुद्रप्रयाग में 143 और उत्तरकाशी में 240 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले पांच दिन में राज्य में 31313 मामले आए हैं, जबकि 518 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। वहीं संक्रमण दर 23 फीसद रही है।

पहाड़ी जिलों में संक्रमण चिंता का कारण

पहाड़ी जिलों में भी कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार होता जा रहा है। बुधवार को नौ पहाड़ी जिलों में से आठ में नए मरीजों की संख्या दो सौ से ऊपर रही है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 2,11,834 मामले आए हैं, जिनमें 1,44,941 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय राज्य में 59,526 सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक 3142 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Image

 

Image

 

पौड़ी और टिहरी के लिए जारी आदेश यहां देखें –

पौड़ी के लिए जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पौड़ी के कोटद्वार नगर निगम, श्रीनगर नगर पालिका, पौड़ी, दुगड्डा और नगर पंचायत सतपुली, जौंक, छावनी परिषद लैंसडोन क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र के बाजार पाबौ, पैठाणी, थलीसैंण, बैजरो, स्यूंसी, नौगांवखाल, चाकीसैंण, संगलाकोटी, कल्जीखाल, रिखणीखाल, चौबट्टा, पाटीसैंण, ल्वाली में पूर्णतः कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी।

 

वहीं टिहरी जिलाधिकारी की ओर से कोरोना कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी किया गया है।

हिल-मेल COVID OPD LIVE

Please accept YouTube cookies to play this video. By accepting you will be accessing content from YouTube, a service provided by an external third party.

YouTube privacy policy

If you accept this notice, your choice will be saved and the page will refresh.

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this