बादलों के बीच आसमान छूते पर्वत शिखर…. माउंट एवरेस्ट से आया 29 सेकेंड का अद्भुत वीडियो

बादलों के बीच आसमान छूते पर्वत शिखर…. माउंट एवरेस्ट से आया 29 सेकेंड का अद्भुत वीडियो

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने का सपना तो कई लोग देखते हैं पर उसे सच करना इतना आसान नहीं होता है। निम उत्तरकाशी और जिम की टीम ने इस पूरा किया है और अब चोटी से शूट किया गया उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उत्तराखंड के सीएम समेत कई हस्तियों ने उनके वीडियो को शेयर कर प्रशंसा की है।

निम उत्तरकाशी के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट की अगुआई में गई टीम ने 1 जून को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया। इस टीम में जवाहर इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स के पर्वतारोही समेत कुल छह सदस्य शामिल थे। अब माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड किए गए पर्वतारोहियों का विहंगम वीडियो सामने आया है, जो काफी देखा और पसंद किया जा रहा है।

NIM की ओर जारी 29 सेकेंड के वीडियो में आसमान छूते हिमालय और आसपास सफेद बादलों की चादर स्पष्ट दिखाई देती है। इस विहंगम और अलौकिक दृश्य को अपनी आंखों से देखना आसान नहीं है। यह एक बेहद रोमांचक और खतरनाक मिशन होता है। इसकी लंबी तैयारी चलती है और प्रशिक्षण के बाद सफलता मिलती है।

वीडियो का दृश्य दैवीय मालूम पड़ता है। बादलों के बीच से ऊपर को उठे पर्वत शिखर को देख अलग अनुभूति होती है। देखिए पूरा वीडियो

 

 

निम की टीम को प्रदेश और देश के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। एवरेस्ट के वीडियो को रीशेयर करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लिखा कि निम उत्तरकाशी और जिम के पर्वतारोहियों की शानदार टीम को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए बधाई।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this