Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून चारधाम देवस्थानम् बोर्ड में 8 सदस्य नामित, जानें पांच तीर्थ पुरोहितों के नाम
देहरादूनउत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़

चारधाम देवस्थानम् बोर्ड में 8 सदस्य नामित, जानें पांच तीर्थ पुरोहितों के नाम

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के संबंध में पुनर्विचार की मांग की जा रही है। इस बीच सरकार ने चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड में पुजारियों और वंशानुगत पुजारियों के प्रतिनिधित्व के लिए बोर्ड सदस्यों को नामित कर अधिसूचना जारी कर दी है। संस्कृति, धर्मस्व/तीर्थाटन प्रबंधन तथा धार्मिक मेला अनुभाग के सचिव दिलीप जावलकर की ओर से जारी अधिसूचना में पांचों सदस्यों के नामों की जानकारी दी गई है।

इसके मुताबिक उत्तराखंडच चार धाम देवस्थानम बोर्ड में पुजारियों/वंशानुगत पुजारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बद्री-केदार, यमुनोत्री-गंगोत्री एवं अनुसूची में वर्णित धार्मिक देवस्थानों में किसी अधिकार को धारण करने वाले व्यक्तियों की श्रेणी में निम्न सदस्यों को नामित किया जाता है-

1. श्री आशुतोष डिमरी पुत्र श्री उमा प्रसाद डिमरी, देहरादून
2. श्री श्रीनिवास पोश्ती पुत्र स्व. श्री गोपाल राम सेमवाल, उत्तरकाशी
3. श्री कृपा राम सेमवाल पुत्र श्री गोपाल राम सेमवाल, उत्तरकाशी
4. श्री जयप्रकाश उनियाल पुत्र स्व. श्री किशनदत्त उनियाल, उत्तरकाशी
5. श्री गोविंद सिंह पंवार पुत्र स्व. श्री उमराव सिंह पंवार, चमोली

सरकार ने बोर्ड में कुल आठ सदस्य नामित किए हैं। इनमें तीन उद्योगपति और पांच तीर्थ पुरोहित शामिल हैं।

लॉकडाउन में भी नहीं थमी कलम, ललित शौर्य को ‘कोरोना वॉरियर्स’ के लिए मिलेगा बाल साहित्य श्री सम्मान

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles