उत्तराखंड की इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड की इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत

दो महीने पहले अचानक उत्तराखंड में बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदल दिया। उस समय तीरथ सिंह रावत सांसद थे और उन्हें पहाड़ी प्रदेश की कमान सौंपी गई है। हाल में वह दिल्ली आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिले। अब उनके विधानसभा सदस्य बनने के लिए चुनाव लड़ने की सरगर्मी तेज हो गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सीट तलाशी जा रही है। बताया जा रहा है कि खाली चल रही गंगोत्री सीट पर उनकी नजर है। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में इस पर मंथन हुआ है। कुल सात सीटें सामने हैं जिसमें से किसी एक पर सीएम चुनाव लड़ सकते हैं।

हालांकि गंगोत्री पर लगभग ऐलान होना ही बाकी है। एक तरफ बीजेपी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है तो दूसरी तरफ सीएम को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य भी बनना है। गढ़वाल सांसद के तौर पर तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

IMA में पासिंग आउट परेड में दिखा युवा कैडेटों का जोश, सेना को मिले 341 अफसर

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मौजूदगी में हुई हाल की बैठकों में भी उनके लिए गंगोत्री के अलावा विधानसभा की चौबट्टाखाल, धर्मपुर, यमकेश्वर, बदरीनाथ, लैंसडौन, कोटद्वार और भीमताल सीटों पर मंथन हुआ है।

गंगोत्री सीट को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई है। केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री के लिए सीट का फैसला किया जाएगा। उधर, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 जून को वर्चुअल माध्यम से होने वाली है। चिंतन शिविर इस माह के आखिर या जुलाई के पहले सप्ताह में होगा।

दिलचस्प बात यह है कि उपचुनावों में कांग्रेस या अन्य दलों की रुचि भी नहीं बची है। एक साल से भी कम समय बचा है विधानसभा चुनाव में, ऐसे में कोई भी दो-दो बार चुनाव खर्च से बचना चाहता है। अब पार्टियां सीधे विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही है। इस तरह से सीएम किसी भी सीट से लड़े उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

पहाड़ी उत्पादों से 42 प्रकार के अचार, जूस, चटनी… उत्तरकाशी में स्वरोजगार से महिला सशक्तिकरण की कहानी लिख रहे योगेश बधानी

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this