ऋषिकेश महापौर के भागीरथ प्रयास सफल, ट्रेंचिंग ग्राउंड से कूड़े के पहाड़ के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू

ऋषिकेश महापौर के भागीरथ प्रयास सफल, ट्रेंचिंग ग्राउंड से कूड़े के पहाड़ के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू

ऋषिकेश नगर निगम की महापौर ने ट्रेचिंग ग्राउंड में बटन दबाकर लाखों मैट्रिक कूड़े के पहाड़ का निस्तारण शुरू करा दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान मेयर ने मशीनों की विधिवत पूजा कर लीगेसी वेस्ट कूड़े के महाअभियान का शुभारंभ कराया। शहर की सबसे बड़ी समस्या के निस्तारण पर गोविंद नगरवासियों सहित विभिन्न संस्थाओं ने महापौर का अभिनंदन किया है।

समस्या कैसी भी हो, अगर ईमानदारी से प्रयास किए जाएं तो सफलता जरूर मिलती है। कलयुग में भी भागीरथ प्रयास सफल हो सकते हैं इसे सच साबित कर दिखाया है नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने। उन्होंने अपने मजबूत राजनीतिक इरादों के चलते वह काम कर दिखाया जिसे अब तक नहीं किया जा सका। नगर निगम महापौर की कमान संभालने के महज ढाई साल में ही ट्रेंचिंग ग्राउंड के मामले पर वह मास्टर स्ट्रोक खेलने में कामयाब रहीं।

गुरुवार को गोविंद नगर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड से कूड़े का निस्तारण शुरू हो गया। इसके साथ ही ऋषिकेश के इतिहास में 1 जुलाई 2021 का दिन स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया। ऋषिकेश में पिछले चार दशक से गोविंद नगर स्थित जिस खाली भूखंड में गिराए जा रहे कूड़े की वजह से लाखों मैट्रिक टन कूड़े का पहाड़ बन गया था महापौर के संघर्षों और ढाई वर्ष की मशक्कत के बाद आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका खासतौर पर गोविंद नगर क्षेत्र के लोगों को वर्षों से इंतजार था।

ट्रेचिंग ग्राउंड में कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि ट्रैचिंग ग्राउंड में पिछले चार दशकों से गिराए जा रहे कूड़े की वजह से कूड़े का बड़ा पहाड़ खड़ा हो चुका था। इसकी वजह से गोविंद नगर क्षेत्र के लोग विभिन्न बीमारियों से जूझने के साथ नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे।शहर की इस सबसे बड़ी समस्या का निस्तारण होना निगम प्रशासन के लिए एक ऐतिहासिक सफलता है। उन्हें खुशी है कि इसके लिए की गई लंबी मशक्कत कामयाब हो पाई।

 

 

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड को शिफ्ट किए बगैर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट की योजना को साकार नहीं किया जा सकता था। हांलाकि इसके लिए तमाम प्रयास और लम्बी मशक्कत करनी पड़ी। महापौर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में लाल पानी कक्ष संख्या 1 में ठोस अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट लगाने हेतु भारत सरकार द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद भी विभिन्न तकनीकी पेंच थे।इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम की यह महत्वाकांक्षी योजना का सपना साकार करना एक बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय उन्होंने निगम अधिकारियों सहित बोर्ड के तमाम सदस्यों को भी दिया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, विनोद लाल, पार्षद अजीत गोल्डी, अनीता प्रधान कमलेश जैन, विजय बडोनी, राकेश सिंह, मनीष बनवाल, अनीता रैना, लक्ष्मी रावत, चेतन चौहान, गुरविंदर सिंह गुरी, प्रभाकर सोनू, जयेश राणा, उमा बृजपाल राणा, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, सुरेन्द्र मोघा,जितेन्द्र अग्रवाल, विनोद शर्मा,पंकज शर्मा,मदन कोठारी, विकाश सेमवाल, अक्षय खेरवाल,संजय बर्मा, पुष्पा मित्तल,मंजू बलोधी,हैप्पी सेमवाल,रूपेश गुप्ता,रणवीर ,गौरव केन्थुला, सुजीत यादव, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this