Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ऋषिकेश मेयर ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश, लापरवाह कर्मचारी किए जाएंगे सस्पेंड
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

ऋषिकेश मेयर ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश, लापरवाह कर्मचारी किए जाएंगे सस्पेंड

ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगई ने लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए और लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कर विभाग में आ रही शिकायतों का संज्ञान लेकर ऋषिकेश नगर निगम की महापौर ने निगम अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इस दौरान महापौर ने नगर आयुक्त को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के पेंच कसने को कहा है। उन्होंने जनता को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए विभागीय दफ्तर के बाहर एक बोर्ड भी लगवा दिया है, जिसमें शिकायतकर्ता उनके नम्बर पर भी अपनी समस्या बता सकेगा।

नगर निगम मेयर ने अधिकारियों के साथ बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही यह भी कहा कि कर विभाग निगम का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है जिसका जनता से सीधा वास्ता पड़ता है। विभाग में किसी भी कर्मचारी द्वारा लापरवाही की जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को सस्पेंड भी किया जाएगा।

कर विभाग में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही होने के मामलों को महापौर अनिता ममगाई ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ इस सम्बंध में बैठक की। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों को चेतावनी दी है। अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का त्वरित और गंभीरता से निस्तारण होना चाहिए। जितनी भी शिकायतें आती हैं उनका तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए। कर विभाग में आई शिकायतों की सर्वे रिपोर्ट बना कर उन्हें दी जाएं। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह खुद शिकायतकर्ताओं को फोनकर फीडबैक लेंगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि कर विभाग द्वारा किसी भी समस्या के निस्तारण पर दिए जाने वाले शुल्क की रसीद अवश्य प्राप्त करें। शिकायतकर्ता समस्या को लेकर उनके नंबर पर कॉल करके भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। जनता से जो भी शिकायत उन्हें उनके नंबर पर प्राप्त होगी उसका तुरंत संज्ञान लेते हुए समाधान किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल, टी. एस. निशांत अंसारी, आर. आई. भारती सिंह, हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...