Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सीएम धामी, टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेललाइन और रुद्रप्रयाग सैनिक स्कूल पर बात
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनरुद्रप्रयाग

रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सीएम धामी, टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेललाइन और रुद्रप्रयाग सैनिक स्कूल पर बात

सीएम धामी ने सामरिक महत्व को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्राडगेज (बीजी) की स्वीकृति के लिए रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए एमओयू में संशोधन करते हुए केंद्रीय सहायता का भी अनुरोध किया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सामरिक महत्व को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्राडगेज (बीजी) की स्वीकृति के लिए रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए एमओयू में संशोधन करते हुए केंद्रीय सहायता का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के क्षेत्रीय सामाजिक सांस्कृतिक तथा पर्यटन के विकास और सामरिक दृष्टिकोण से  रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टनकपुर और बागेश्वर के बीच नैरोगेज रेलवे लाइन के लिए सर्वे का आदेश निर्गत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैरोगेज रेलवे लाइन से न तो सामरिक महत्व के मसले हल होंगे और न ही यहां की यातायात व अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। यह लाइन ब्राडगेज में होनी चाहिए। चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित होने के कारण यह रेल लाइन सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही यह नए व्यापार केंद्रों को भी जोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से उनके स्तर से भी टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज लाइन की स्वीकृति के लिए संस्तुति किए जाने का अनुरोध किया।

सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि उत्तराखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखंड राज्य के मध्य एमओयू किया गया था।  सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए उत्तराखंड राज्य द्वारा अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए एमओयू में संशोधन करते हुए अवस्थापना विकास के लिए वित्तीय सहायता भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने का आग्रह किया।

एनएसए अजीत डोभाल, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और अनिल बलूनी से भी की मुलाकात

सीएम धामी ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी से शिष्टाचार भेंट की थी। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड की भूमिका और इस विषय से जुड़ी हुई चुनौतियों के बारे में व्यापक चर्चा हुई।

सीएम धामी ने रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट और उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से भी शिष्टाचार भेंट की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...