Home उत्तराखंड न्यूज़ 100 जगहों पर लाइव दिखाया जाएगा केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का लोकार्पण, प्रसारण से 11 ज्योतिर्लिंग भी जुड़ेंगे
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

100 जगहों पर लाइव दिखाया जाएगा केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का लोकार्पण, प्रसारण से 11 ज्योतिर्लिंग भी जुड़ेंगे

यह खास कार्यक्रम आदि गुरु शंकराचार्य के पूरे भारत भ्रमण भ्रमण को लेकर है। जहां-जहां आदि गुरु शंकराचार्य गए थे, वहां के मंदिरों में साधु-संतों को खासतौर से न्योता दिया गया है। इसके अलावा सभी ज्योतिर्लिंग और उत्तराखंड के चार धाम में खास सजावट की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। उनके दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीपावली के अगले दिन केदारनाथ में पीएम मोदी पूजा-अर्चना करेंगे, इसके अलावा आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे। आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने खास तैयारी की है। 6 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने हैं।

यहां देखें आदि गुरु शंकराचार्य की इस भव्य प्रतिमा को…

 

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का देश भर में करीब 100 से ज्यादा जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण होगा। इसे प्रसारण से 11 ज्योतिर्लिंग भी जुड़ेंगे। दरअसल यह खास कार्यक्रम आदि गुरु शंकराचार्य के पूरे भारत भ्रमण भ्रमण को लेकर है। जहां-जहां आदि गुरु शंकराचार्य गए थे, वहां के मंदिरों में साधु-संतों को खासतौर से न्योता दिया गया है। इसके अलावा सभी ज्योतिर्लिंग और उत्तराखंड के चार धाम में खास सजावट की जा रही है।

पीएम मोदी अपने केदारनाथ दौरे में 400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की भी घोषणा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का बाबा केदारनाथ के साथ विशेष लगाव रहा है। साल 2014 में पीएम का पद संभालने के बाद से मोदी ने लगातार केदारनाथ के दौरे किए हैं। उन्होंने दिव्य और भव्य केदारपुरी बनाने का संकल्प लिया था जिस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्य 90 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं। सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। भाजपा में संगठन से लेकर सरकार और प्रशासन लगातार तैयारियों का जायजा लेने केदारनाथ पहुंच रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...