Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया बाबा केदार का आशीर्वाद, आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया बाबा केदार का आशीर्वाद, आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। श्री केदारनाथ धाम में आदिगुरु शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची कृष्णशिला पत्थर से बनाई गई है। मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी ने 120 टन के पत्थर पर शंकराचार्य की प्रतिमा को तराशा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 मिनट तक केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान केदार से देश की सुख और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बाबा केदार आकर मैं यहां के कण-कण में बसी ऊर्जा में खो जाता हूं। बाबा केदार का सान्निध्य ऐसा है, मैं जब भी यहां आता हूं यहीं का होकर रह जाता हूं।’

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ले.ज. (से.नि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल व अन्य लोगों ने स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। श्री केदारनाथ धाम में आदिगुरु शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची कृष्णशिला पत्थर से बनाई गई है। मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी ने 120 टन के पत्थर पर शंकराचार्य की प्रतिमा को तराशा है।

आदिगुरु शंकराचार्य मूर्ति की चमक के लिए उसे नारियल पानी से पॉलिश किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के दिशा-निर्देश में केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों के तहत आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि विशेष डिजाइन से तैयार की गई थी। आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि केदारनाथ मंदिर के ठीक पीछे छह मीटर जमीन की खुदाई कर बनाई गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...