ऋषिकेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में बना रहा स्मृति द्वार, मेयर अनीता ममगाईं ने किया शिलान्यास

ऋषिकेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में बना रहा स्मृति द्वार, मेयर अनीता ममगाईं ने किया शिलान्यास

ऋषिकेश में आईडीपीएल गेट हनुमान मंदिर के निकट मेयर अनीता ममगाईं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में बनने वाले स्मृति द्वार का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि सीडीएस जनरल रावत भले ही आज हमारे बीच नही हैं, पर वे भारत के हर नागरिक के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर हादसे में हुए निधन को एक महीना हो चुका है। 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्यकर्मियों को ले जा रहा एमआई17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सभी 14 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तराखंड के सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए ऋषिकेश नगर निगम उनकी याद में एक स्मृति द्वार बना रहा है। शनिवार को ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं ने जनरल रावत की याद में बनने वाले स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। भारी बारिश के बीच मेयर अनीता ममगाईं ने भूमि पूजन कर स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। इस दौरान मौजूद लोग बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाते रहे।

आईडीपीएल गेट हनुमान मंदिर के निकट मेयर ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में बनने वाले स्मृति द्वार का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि सीडीएस जनरल रावत भले ही आज हमारे बीच नही हैं, पर वे भारत के हर नागरिक के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को देश के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। उनकी यादें हमेशा राष्ट्र एवं देश के वीर सैनिकों का मार्गदर्शन करती रहेगीं।

मेयर ने कहा कि चीन और पाकिस्‍तान जैसे नापाक इरादे वाले पड़ोसियों से देश की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती के बीच भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एक भरोसे का नाम रहे। पहले सेना प्रमुख और फिर सीडीएस के तौर पर उन्‍होंने भारत की सैन्‍य तैयारियों को दुश्‍मनों से मुकाबले के लिए नई बुलंदियों पर पहुंचाया। महापौर ने बताया कि उनकी याद में बनने वाला स्मृति द्वार पूरी भव्यता के साथ बनाया जाएगा। उनकी शख्सियत की झलकियों को उनके चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाएगा ताकि यहां से गुजरने वाला हर शख्स देश के महान सपूत उत्तराखंड के गौरव शहीद जनरल बिपिन रावत से प्रेरणा ले सके। इस मौके पर सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, पार्षद मनीष बनवाल, विपिन पंत, विजय बडोनी, बिजेंद्र मोघा, गुरविंदर सिंह गुरी, कमला गुनसोला,रवि शर्मा, यसवंत रावत,रूपेश गुप्ता, हर्ष व्यास, रंजन अंथवाल, रेखा सजवाण, राजेश गौतम,दिनेश बिष्ट, रिंकी राणा, संजय बिष्ट, अक्षय कौशिक, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this