Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा के नौ प्रत्याशियों की सूची जारी, रितु खंडूरी कोटद्वार से लड़ेंगी चुनाव, डोईवाला पर संस्पेंस बरकरार
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022देहरादून

भाजपा के नौ प्रत्याशियों की सूची जारी, रितु खंडूरी कोटद्वार से लड़ेंगी चुनाव, डोईवाला पर संस्पेंस बरकरार

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने यमकेश्वर से विधायक रहीं रितु खंडूरी को अब कोटद्वार सीट से मैदान में उतारा है। वहीं केदारनाथ से शैला रानी रावत को टिकट दिया गया है। टिहरी सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बाद माना जा रहा है कि इस सीट पर बृहस्पतिवार को टिकट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि चर्चा का केंद्र बनी डोईवाला सीट पर भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। यहां से विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले ही चुनाव लड़ने की अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं।

दूसरी सूची में भाजपा ने दो विधायकों के टिकट काटे हैं। झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल की जगह बुधवार को भाजपा में शामिल हुए राजपाल सिंह को टिकट दिया गया है जबकि रुद्रपुर से मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल की बजाय शिव अरोड़ा को मैदान में उतारा गया है। अब तक भाजपा ने प्रदेश की 70 में से 68 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

पार्टी ने पिरंकलियार से मुनीश सैनी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को मैदान में उतारा है।

रितु खंडूरी के सामने इस सीट से पिता पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी को 2012 विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त का बदला लेने की चुनौती होगी। इस सीट पर उन्हें कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी ने ही हराया था और वह इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी हैं। साल 2012 में भाजपा उत्तराखंड में ‘खंडूरी है जरूरी’ के नारे के साथ उतरी थी लेकिन यहां खंडूरी कांग्रेस प्रत्याशी से अप्रत्याशित तौर पर हार गए। हालांकि इसके पीछे भितरघात को बड़ी वजह बताया गया। इसी एक सीट को गंवाने से भाजपा सत्ता के करीब पहुंचकर भी विपक्ष में बैठने को मजबूर रही।

यहां देखें पूरी सूची –

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...