Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि में अगर कोई हिंदू की परिभाषा नहीं जानता तो उसे सत्ता में आने का अधिकार नहीं: योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

देवभूमि में अगर कोई हिंदू की परिभाषा नहीं जानता तो उसे सत्ता में आने का अधिकार नहीं: योगी आदित्यनाथ

आज उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है इस आखिरी दिन में सभी पार्टियों के नेताओं ने अपनी ताकत को झोक दी है। इसी सिलसिले में आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में अनेक सभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने सबसे पहले नई टिहरी में चुनावी सभा को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा इस देवभूमि को जहां पर हमारे उत्तराखंड के चारों धाम हैं, मां गंगा और मां यमुना का स्थल हैं मैं इस पवित्र भूमि को जो देवभूमि के रूप में जानी जाती है उसको कोटि नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि ‘हिन्दू’ कोई सांप्रदायिक शब्द नहीं है, ‘हिन्दू’ हमारी सांस्कृतिक पहचान हैै। मुझे कल ही बताया गया कि मुझे उत्तराखंड भी जाना है। पहला चरण का चुनाव हम लोगों ने संपन्न किया है और दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को होना है।

उत्तराखंड में भी 14 फरवरी को चुनाव होना है इसलिए मैं आप सभी से अपील करने आया हूं। उत्तराखंड एक तो मेरी जन्मभूमि है दूसरा यह सीमांत प्रदेश भी है राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से इस प्रदेश का महत्व है और उत्तर प्रदेश से लगा होने की वजह से हमारी यह चिन्ता है। उत्तर प्रदेश में कई माफिया रहते हैं और अगर यहां पर किसी और की सरकार होगी तो यहां पर वह लोग आ जायेंगे।

उत्तर प्रदेश में भी हमारी सरकार बनने वाली है और हम पहले की तरह बहुमत के साथ आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आया है और डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है। अपराध के प्रति जीरो टाररेंस की सरकार, पहले यहां महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था, पहले कई जिलों के लोगों ने अपने बच्चों को कहीं दूसरे स्थान में सिफ्ट कर दिया था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित प्रदेश बन गया है। जिस प्रदेश में पहले कर्फ्यू लगता था अब वहां से लोग कांवड यात्रा करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और जहां नहीं डूबे वहां दोनों भाई बहन पार्टी को डुबा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई साल पहले किशोर उपाध्याय को बोल दिया था कि वह कांग्रेस पार्टी में कहा है आप भाजपा में आ जाये और उन्होंने अब यह फैसला लिया है इसका मैं स्वागत करता हूं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है ‘मां गंगा व यमुना के पवित्र उद्गम स्थल, सनातन धर्म के पावन तीर्थ ‘उत्तराखंड’ के नई टिहरी (विधानसभा-टिहरी एवं प्रतापनगर) में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा मे शामिल हुआ।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारें आती जाती है और हमारे लिए सबसे पहले देश होना चाहिए। हम सबसे पहले राष्ट्र धर्म को मानते हैं। मैंने कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र देखा है। कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम विश्व विद्यालय बनायेगी, चार धाम के लिए काम करती तो उससे सबको अच्छा लगता।

उत्तराखंड में प्रकृति की इतनी असीम कृपा है कि यहां पयर्टन से लाखों लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। आप जहां भी जायेंगे एक मंदिर दिखाई देगा। जिस घाटी में चले जायेंगे वहां एक गंगा आपको दिखाई देगी। यहां का गंगा जल, जब यहां से बाहर निकलता है तब हम उत्तर प्रदेश और बिहार में लोग उसका आचमन करते हैं।

हाल ही हमने उत्तराखंड के सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को खोया है मुझे याद है जब त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री थे उस समय उन्होंने टिहरी झील के पास एक कार्यक्रम किया था जिसमें जनरल बिपिन रावत भी आये थे और उन्होंने उत्तराखंड के भविष्य के लिए कई मुद्दों पर बातचीत की थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...