Home उत्तराखंड न्यूज़ काउंटिंग से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के हौसले बुलंद, बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, पूरा करूंगा
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022देहरादून

काउंटिंग से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के हौसले बुलंद, बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, पूरा करूंगा

प्रीतम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में बदलाव की बयार है और कांग्रेस सरकार में बनाएगी। उत्तराखंड में चुनाव के बाद तक भाजपा की हालत पस्त थी, एग्जिट पोल को लेकर भाजपा के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्हें लगता है कि बिल्ली के भाग से छींका फूट जाएगा लेकिन ऐसा होगा नहीं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को होने जा रही मतगणना से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता विपक्ष प्रीतम सिंह के हौसले बुलंद हैं। उनके समर्थक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। समर्थकों को लगता है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रीतम सिंह मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

मतगणना से पूर्व उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में अपने करीबियों और प्रत्याशियों के साथ चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी।

उधर, प्रीतम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में बदलाव की बयार है और कांग्रेस सरकार में बनाएगी। उत्तराखंड में चुनाव के बाद तक भाजपा की हालत पस्त थी, एग्जिट पोल को लेकर भाजपा के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्हें लगता है कि बिल्ली के भाग से छींका फूट जाएगा लेकिन ऐसा होगा नहीं। चुनाव बाद आए एग्जिट पोल पर प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में वोटिंग के बाद भाजपा का हर विधायक कर रहा था कि मेरे साथ भीतरघात हुआ है। उनमें सिर फुटौव्वल हो रही थी, ऐसे में भाजपा राज्य में सरकार कैसे बनाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानमंडल दल और पार्टी आलाकमान तय करेगा कि किसे मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी देनी है। पार्टी की ओर से विधायक, मंत्री और नेता विपक्ष के तौर पर मुझे जो भी ज़िम्मेदारी दी गई, मैंने उसे पूरा किया। आगे भी पार्टी आलाकमान की ओर से जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरा करूंगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...