Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, कई लोगों की गई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, कई लोगों की गई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यमुनोत्री नेशनल हाईवे में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा। जहां 507 के डामटा के पास बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बता दें कि बस मध्य प्रदेश के 30 श्रद्धालुओं भरी हुई थी जिनमे से 25 के मरने की संभावना जताई जा रही हैं।

यमुनोत्री नेशनल हाईवे में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा। जहां 507 के डामटा के पास बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बता दें कि बस मध्य प्रदेश के 30 श्रद्धालुओं भरी हुई थी जिनमे से 25 के मरने की संभावना जताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे में बस यमुना नदी में जा पहुंची जहां बस दो हिस्सों में बंट गयी। पुलिस द्वारा बचाव व रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा है। किंतु अंधेरे व गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू कार्य मे दिक्कते आ रही है।

यमुनोत्री मार्ग पर डामटा के समीप हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं।

उन्होंने आपदा कंट्रोल के संचालन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से भी कंट्रोल रूम के संचालन से सम्बन्धित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यात्रा अपने चरम पर है।

यात्रा संचालन में व्यवस्थाओं के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी पर त्वरित राहत सम्बन्धी कार्य संचालित हो। इसके लिए कारगर व्यवस्था बनायी जाए।

सभी जनपदों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किये जाने के उन्होंने निर्देश दिए।

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के होने के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समस्या में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...