Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वच्छ केदारनाथ यात्रा के ब्राड एम्बेसडर बने मनोज बेजवाल
उत्तराखंड न्यूज़अतुल्य उत्तराखंड

स्वच्छ केदारनाथ यात्रा के ब्राड एम्बेसडर बने मनोज बेजवाल

चारधाम यात्रा अपने चरम पर चल रही है चारों धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ के कारण यहां पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भी अपनी मन की बात में श्रद्धालुओं से केदारनाथ धाम और उसके आने वाले रास्तों में स्वच्छता बनाये रखने की अपील की थी।

जिले में लंबे समय से स्वच्छता एवं वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में सक्रिय रुप से काम कर रहे मनोज बेजवाल को स्वच्छ केदारनाथ यात्रा का ब्रांड एम्वेसडर बनाया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में केदारनाथ यात्रा मार्ग को स्वच्छ रखने के लिए काम कर रहे मनोज बेजवाल की सराहना करते हुए दूसरों को भी स्वच्छता रखने का संदेश दिया था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उन्हें स्वच्छ केदारनाथ यात्रा के ब्राड एम्बेसडर के तौर पर नामित किया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में मनोज बेंजवाल एवं उनकी टीम द्वारा जिले में स्वच्छता एवं वेस्ट मैनेजमेंट के लिए किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। मनोज बेंजवाल ने बताया कि वह वर्तमान समय में सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड के जिला समन्वयक के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

वर्ष 2003 से अब तक सिल्ली, केदारनाथ, बासुकीताल, देवरीयाताल, बिसुडीताल समेत अन्य कई स्थानों पर स्वच्छता एवं वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अभियान चला रहे हैं। श्री केदारनाथ धाम मार्ग पर पडने वाले मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी एवं पास के गांव देवर, सांकरी एवं भैसांरी में कूडा निस्तारण एंव प्राकृतिक जल स्रोत और गदेरों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।

बैठक के दौरान मनोज बेंजवाल ने केदारनाथ मार्ग को साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने के लिए कई सुझाव भी पेश किए। जिलाधिकारी ने स्वच्छता से संबंधित सरकारी विभाग एवं एजेसिंयों स्वजल, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत राज विभाग को मनोज बेजवाल एंव उनकी टीम को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...