चंडीगढ़ पीजीआई की प्रोफेसर मीनू सिंह एम्स ऋषिकेश में निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़ पीजीआई की प्रोफेसर मीनू सिंह एम्स ऋषिकेश में निदेशक नियुक्त

ऋषिकेश एम्स में निदेशक के तौर पर मीनू सिंह को नियुक्त किया गया है। मीनू सिंह चंडीगढ़ पीजीआई में प्रोफेसर रह चुकी है।

उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर  पीजीआइ चंडीगढ़ की प्रोफेसर मीनू सिंह को शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश का निदेशक नियुक्त किया गया। प्रोफेसर मीनू सिंह पीजीआइ चंडीगढ़ में पीडियाट्रिक पल्मोनोलाजी विभाग की हेड और टेलीमेडिसिन विभाग की इंचार्ज के तौर पर कार्यरत थीं। बच्चों में टीबी के निदान को लेकर उन्होंने कई शोध व परियोजनाओं पर काम किया है। उन्हें कई बार इस प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा बच्चों में टीबी के निदान को लेकर मापदण्ड तैयार करने, पहचान और इस रोग से बच्चों को बचाने के लिए दवाईयों और वैक्सीनेशन के क्षेत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और आइएसआरओ के साथ भी काम किया है।

पीजीआइ चंडीगढ़ की प्रो. मीनू सिंह एम्स ऋषिकेश की निदेशक नियुक्त, बच्चों में टीबी के निदान पर कर चुकीं काम
पीजीआइ के पीडियाट्रिक पल्मोनोलाजी विभाग और टेलीमेडिसिन विभाग की हेड प्रो. मीनू सिंह ऋषिकेश एम्स की निदेशक होंगी। प्रो. मीनू सिंह ने बच्चों में टीबी के निदान को लेकर उन्होंने कई शोध व परियोजनाओं पर काम किया है।प्रोफेसर मीनू सिंह पीजीआइ चंडीगढ़ में एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर और पीडियाट्रिक पल्मोनोलाजी विभाग की हेड की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।

शोध के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने पल्मोनोलाजी के क्षेत्र में पीएचडी और एमडी छात्रों का मार्गदर्शन किया है। उनका महत्वपूर्ण योगदान बच्चों में अस्थमा, तपेदिक (टीबी) और सिस्टिक फाइब्रोसिस के क्षेत्र में रहा है।बचपन की एलर्जी और अस्थमा में बीसीजी की भूमिका पर आईसीएमआर के साथ उनकी टास्क फोर्स परियोजना ने एलर्जी की स्थिति के लिए इस टीके के उपयोग की अवधारणा को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने बीसीजी टीकाकरण और अस्थमा, खाद्य एलर्जी और अस्थमा पर आईसीएमआर परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। मौजूदा प्रोफेसर मीनू सिंह आइसीएमआर की एक प्रोजेक्ट एलर्जी ब्रोंकोपल्मोनरी एस्परगिलोसिस पर काम कर रही हैं।

तपेदिक के क्षेत्र में डा. मीनू ने संदिग्ध तपेदिक वाले बच्चों में गैस्ट्रिक लैवेज और ब्रोन्कोएलेवोलर लैवेज की नैदानिक ​​​​उपज की तुलना की थी, जो बचपन के तपेदिक के नैदानिक ​​आयुध में ब्रोन्कालवीलर लैवेज की स्थापना करने वाले पहले पेपर में से एक था।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this