Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ में 25 लाख यात्रियों ने किये बाबा के दर्शन, बरसात के कारण अब हेली सेवा रहेगी बंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

केदारनाथ में 25 लाख यात्रियों ने किये बाबा के दर्शन, बरसात के कारण अब हेली सेवा रहेगी बंद

चारधाम यात्रा में इस साल 25 जुलाई 2022 तक यात्रियों का आंकड़ा 25 लाख को पार कर गया है। 3 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस साल यात्रियों का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है जिससे यहां पर काम कर रहे लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड में अब मानसून शुरू होने वाला है इसको देखते हूए अब केदारनाथ और मंदाकिनी घाटी में कुछ समय के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद हो जायेगी। 10 जुलाई के बाद हेली सेवा अस्थाई रूप से बंद हो जाने के बाद श्रद्धालुओं के पास बाबा केदार के दर्शन के लिए केवल पैदल जाने वाले यात्री ही कर पायेंगे।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 28 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए जो कंपनियां हेली सेवाएं दे रही थी उनमें से कई कंपनियों ने फिलहाल अपना काम करना बंद कर दिया है।

अब एक जुलाई से केवल एक हेली कंपनी ही केदारनाथ यात्रा के लिए अपनी सेवाएं देगी। यह कंपनी भी 10 जुलाई के बाद अपनी सेवा बंद कर देगी। अब ये सभी कंपनियां अमरनाथ यात्रा में चली जाएंगी। अब केदानाथ यात्रा के लिए सितम्बर अक्टूबर में दोबारा से हेली सेवा शुरू होगी।

10 जुलाई के बाद जो श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा करने आ रहे हैं, वह केवल अब पैदल, पिट्ठू और घोड़े-खच्चर से ही केदारनाथ यात्रा कर पायेंगे।

केदारनाथ यात्रा छह मई से शुरू हुई थी और 24 जून तक 80 हजार श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा की है। 25 जून तक कुल 797809 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...