Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटता रहा हवाई जहाज, 10 मिनट बाद हुई लैंडिंग, जाने वजह
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहां एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटता रहा हवाई जहाज, 10 मिनट बाद हुई लैंडिंग, जाने वजह

एयरपोर्ट पर बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के कारण इंडिगो एयरलाइंस का विमान हवाई अड्डे पर उतरने से पहले लगभग 10 मिनट के लिए हवा में ही चक्कर लगाता रहा। मौसम सही होने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग एयरपोर्ट पर की गई।

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया की जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से देहरादून आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान सुबह लगभग 10:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होने के लिए तैयारी कर रहा था कि एटीसी ने उस जहाज के पायलट को एयरपोर्ट पर मौसम अनुकूल न होने की जानकारी दी।

10 मिनट तक विमान हवा में लगाता रहा चक्कर
जिसके बाद पायलट लगभग 10 मिनट तक विमान को हवा में ही चक्कर काटता रहा। जब मौसम साफ हुआ तो विमान को एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि इसके अलावा सभी फ्लाइट सामान्य रूप से आवागमन करती रही।

वर्तमान में एयरपोर्ट पर संचालित हो रही है 25 फ्लाइट
वर्तमान में एयरपोर्ट पर 25 फ्लाइट विभिन्न शहरों से संचालित हो रही है। जिसके सापेक्ष लगभग छह हजार यात्री प्रतिदिन देहरादून एयरपोर्ट से आवागमन कर रहे हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के चलते एयरपोर्ट प्रशासन भी लगातार सतर्कता बनाए हुए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के प्रति कटिबद्ध है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...