Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोटद्वार: दुगड्डा में महिला पर झपटा बाघ, मौके पर हुई मौत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

कोटद्वार: दुगड्डा में महिला पर झपटा बाघ, मौके पर हुई मौत

दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी में बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आ रही महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला। गुलदार उसे घसीटते हुए झाड़ियों के अंदर ले गया। गांव से दुगड्डा आ रहे कुछ लोगों ने रास्ते में खून पड़ा देख इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। घटना के बाद से परिवार में गमगीन माहौल है तो ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीण लगातार क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग करते आ रहे हैं।

दुगड्डा चौकी इंचार्ज सूरतराम शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह फ़ोन पर सूचना मिली कि दुगड्डा से लगभग 8 किलोमीटर दूर राजस्व ग्राम गोदी बड़ी में बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौट रही 38 साल की रीता देवी को गुलदार ने मार दिया है। उन्होंने बताया मृतका के पति मनोज चौधरी बाहर नौकरी करते हैं। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दिनकर तिवारी ने कहा कि घटना दुखद है और विभाग की ओर से गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कई बार आबादी में दिख चुका है। वन विभाग से बार बार पिंजरा लगाने की मांग करने के बाद भी पिंजरा नहीं लगाया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...