Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोटद्वार के मालन नदी पर बना पुल टूटा, 50 हजार की आबादी होगी इससे प्रभावित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार के मालन नदी पर बना पुल टूटा, 50 हजार की आबादी होगी इससे प्रभावित

उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है बारिश के कारण यहां पर लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़कों को भारी नुकसान हुआ है तो कई जगहों पर भूस्ख्लन होने से सड़कें बंद हो गई है। जिससे यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई है। अब एक ताजा खबर आई कि कोटद्वार के मालन नदी पर बना पुल टूट गया है।

कोटद्वार में भी भारी बारिश हो रही है भारी बरसात के कारण मालन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल टूटने से कोटद्वार का भाबर से सपंर्क भी टूट गया। इससे पुल से भाबर व कोटद्वार के बीच सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है।

कोटद्वार से सड़क के रास्ते कई लोग भाबर काम करने के जाते हैं इस पुल के टूट जाने के कारण अब इन लोगों को काम करने के लिए जाने आने में बहुत परेशानी होगी और फैक्टरियों को भी इससे बहुत नुकसान होगा।

इसके अलावा भाबर में कई फैक्टरियों तक जाने वाले मालवाहन भी फंस गए है। पुल टूटने की एक वजह अधिक मात्रा में खनन होना भी बताया जा रहा है। पुल से गुजर रहा एक बाइक सवार बाल बाल बचा। इस पुल के टूटने के कारण कोटद्वार का भाबर से सपंर्क कट गया है जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...