स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और आजादी की 72वीं सालगिरह पर पूरे प्रदेश वासियों को बधाई दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां पर अनेक वीरों ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि यहां हर परिवार से औसतन एक व्यक्ति सेना या सुरक्षा बलों में हैं।
मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए हैं जो उत्तराखंड के विकास को गति देगी।


Leave a comment