Home उत्तराखंड न्यूज़ सुधांश पंत होंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव, मूल कैडर भेजने को मिली मंजूरी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

सुधांश पंत होंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव, मूल कैडर भेजने को मिली मंजूरी

राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद अब राज्य के नए मुख्य सचिव के नाम का भी एलान हो गया है। 1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे।

केंद्र सरकार ने सुधांश पंत को उनके मूल कैडर राजस्थान जाने की अनुमति दे दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव सुधांश पंत को उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दे दी है।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं सुधांश पंत

सुधांश पंत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राजस्थान कैडर से आईएएस अधिकारी सुधांश पंत मौजूदा समय में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव थे।

सुधांश पंत को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। सुधांश पंत कोरोना काल में स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी रह चुके हैं और उन्होंने कोरोना काल में स्वास्थ्य मंत्रालय में रहते हुए प्रमुख भूमिका निभाई थी। वह एक कर्मठ, जुझारू और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी है।

कोरोना काल में की बहुत मदद

सुधाश पंत के स्वास्थ्य सेक्टर के प्लान अनुभव और उसके क्रियान्वयन के अच्छे रिकॉर्ड को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर बुलाया था। उन्होंने कोरोना के फैलते संक्रमण को कंटोल करने में मंत्रालय की मदद की। पिछले पांच साल के दौरान सुधाश पंत ने दवा और मेडिकल डिवाइस की कीमतें कम करने से लेकर कई महत्वपूर्ण बिल के डाफ्ट को तैयार किया जो अब अस्तित्व में आ चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर रहते हुए पंत ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थान पर नेशनल मेडिकल कमीशन का बिल तैयार किया था, यह बिल राज्यसभा में पास हो चुका है और देशभर में एक साथ 75 मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्लानिंग बनाने का काम भी सुधाश पंत के स्तर पर किया गया था।

पेयजल मिशन के तहत घर-घर नल लगवाए

सुधांश पंत ने इससे पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रहते हुए राजस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने घर-घर नल कनेक्शन के काम करवाए ताकि लोगों को इस मिशन से पेयजल की सुविधा का पूरा लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल जीवन मिशन के तहत विषम परिस्थिति को देखते हुए स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों को पेयजल से जोड़ने का काम करें।

मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के खंतोली बेरीनाग निवासी बिजली विभाग के मुख्य अभियंता रहे जेसी पंत व गृहणी वीणा पंत के बेटे हैं। 12वीं तक की शिक्षा नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज करने के बाद आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...