उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में आज सुबह बडी आपराधिक घटना हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह अचानक अज्ञात लोगों बहुप्रसिद्ध श्री नानकमत्ता गुरुद्वारा के मुख्य सेवक बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी, जिसके बाद आनन फानन में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बाबा तरसेम सिंह की मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस महाकमे के साथ घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की और हत्यारों की तलाश में जुट गयी। घटना को लेकर सिख समाज में आक्रोश बना हुआ है हालांकि अभी स्थिति सामान्य है।
आपको बता दें कि बाबा तरसेम सिंह आज सुबह करीब 6ः30 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। इसी बीच बाइक पर दो पगड़ी धारी आए और बाबा को गोली मारकर भाग निकले। बाबा के दो गोली पेट और गर्दन पर लगी।
बाबा तरसेम सिंह को खटीमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। स्वास्तिक अस्पताल में उनकी मौत की डॉक्टर ने पुष्टि की। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। लेकिन उनका अभी कोई सुराग नहीं लग सकता है।
सूत्र बताते हैं कि कई विवाद पुलिस को पता लगे हैं जिनकी जांच की जा रही है। गौरतलब रहे कि बाबा तरसेम सिंह ने कुछ दिन पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और उसमें उन्होंने अपनी जान माल को खतरा बताया था।
उत्तराखंड पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था एपी अंशुमान ने कहा है कि नानकमता गुरूद्वारा साहिब कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ समेत पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय एसआईटी टीम भी कठित करेगा।
उधम सिंह नगर स्थित गुरूद्वारा नानकमता साहिब देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यह गुरूद्वारा सिख धर्म के प्रथम गुरू नानक देव जी की तपोस्थली है। यहां हर वर्ष देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दुःख का माहौल है।


Leave a comment