Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहली बार मतदान को उत्साहित हैं उत्तराखंड के युवा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पहली बार मतदान को उत्साहित हैं उत्तराखंड के युवा

उत्तराखंड में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के निर्देशन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

इसके लिए राज्य के स्कूलों, कॉलेज, नगर पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं इसके तहत लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही जागरूक मतदाता बनने की शपथ भी लोगों को दिलाई जा रही है।

इस अभियान के दौरान पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं का कहना है कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में वो अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी ओर से आहुति डालना चाहते हैं।

युवाओं ने सभी अन्य मतदाताओं को भी 19 अप्रैल को अपने बूथ पर पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

क्या कहते हैं युवा :-

फर्स्ट टाइम वोट डालने वाले अंकित बुटोला का कहना है कि इस वर्ष मुझे पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिल रहा है। मेरे लिए यह बेहद शानदार अनुभव होगा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में मेरा भी योगदान रहेगा। आप सभी लोग भी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

लखबीर सिंह पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्सुक हैं। उनका कहना है कि एक सशक्त लोकतंत्र एवं मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग सभी को करना चाहिए। जनपद के सभी युवाओं से अपील है 19 अप्रैल को अपने बूथ पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

अंकिता रावत का कहना है कि यह चुनाव का पर्व देश का गर्व है। देश की लोकतांत्रिक मजबूती एवं एक सशक्त सरकार के गठन के लिए हर व्यक्ति का वोट महत्वपूर्ण है। मैं 19 अप्रैल को सबसे पहले मतदान करने जाऊंगी उसके बाद दूसरे काम करूंगी। आप सभी से भी अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

शिवानी कहती है कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती ही है कि 18 वर्ष के ऊपर के सभी मतदाताओं को अपनी सरकार चुनने का मौका मिलता है। चुनाव के इस महापर्व में सभी की भागीदारी जरूरी है। लोकतंत्र एवं राष्ट्र की मजबूती के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

अंजली रावत ने कहा कि वह पहली बार मतदान करने जा रही हैं, एक जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। उम्मीद है सभी मतदाता अपनी इस जिम्मेदारी को समझेंगे और 19 अप्रैल को अपने बूथ पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...