Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए लोगों से मांगा समर्थन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए लोगों से मांगा समर्थन

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस सिलसिले में रोजाना रैलियों और जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में बादशाहपुर, हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा आयोजित की गई जिसमें उपस्थित होकर उन्होंने जनता जनार्दन से त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए आशीर्वाद मांगा।

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत  के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में प्रधानमंत्री के सानिध्य में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की, कि 19 अप्रैल को त्रिवेंद्र जी को वोट देकर आप नया इतिहास रचें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में पूरी तरह से भाजपा की लहर चल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत व उत्तराखंड का तेजी से विकास हुआ है। इस अवधि में देश के हर तबके के लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज देश मे स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ी हैं। कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इसका जीता जागता उदाहरण हरिद्वार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य और दिव्य राम मंदिर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जल्द हम ऋषिकेश तक गंगा कॉरिडोर बनाने वाले हैं। उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, हमने उत्तराखंड में समान नागरिक सहिंता को लागू किया है। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। धर्मांतरण कानून लागू करने के साथ ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि कौन धर्म के साथ है, कौन अधर्म के साथ। कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस के नेता बरसाती मेंढक की तरह है, जो केवल चुनाव के वक्त दिखते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि 19 अप्रैल को आप त्रिवेंद्र जी के पक्ष में मतदान कर मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग अवश्य प्रशस्त करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं चलाई हैं जिससे हर वर्ग और हर समुदाय के सपनों को साकार किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्साहित लोगों के चेहरे के भाव बता रहे हैं कि मोदी जी फिर आएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों से समर्थन मांगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...