उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण सड़कों पर आया मलबा, कई मार्ग भी हुए बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण सड़कों पर आया मलबा, कई मार्ग भी हुए बंद

उत्तराखंड के कई इलाकों में खूब बारिश हो रही है जिसके कारण कई जगहों पर सड़क मार्ग बंद हो गया है। इस साल कई स्थानों में तो खूब बारिश हुई लेकिन कुछ जगहों में बारिश सामान्य से भी कम हुई है। कहीं यह ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण तो नहीं हो रहा है। इस विषय पर सब लोगों को चिन्तन करने की आवश्यकता है।

उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी है। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद हो गया है, रास्ता बंद हो जाने के कारण इस रास्ते पर आवाजाही नहीं हो पा रही है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने के काम किया जा रहा है। वहीं कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी झरने के पास नेताला, बिशनपुर, के पास मालवा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। बीआरओ यातायात सुचारु करने के काम जारी है। डाबरकोट में बारिश के कारण लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे है। एनएच बड़कोट द्वारा उक्त स्थान पर मशीनरी तैनात हैं। बारिश व मलवा रुकने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

दूसरी तरफ कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे यहां पर यातायात ठप हो गया है। कल रात से कर्णप्रयाग सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग रखी है। सभी लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज 44 सड़के बंद हो गई है। लोनिवि के अनुसार, राज्य में पहले से भी 54 मार्ग बंद थे। इसमें से 61 यातायात मार्गों को खोल दिया गया है और बाकी सड़कमार्ग को खोलने का काम लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक समस्या है, राज्य के ग्रामीण इलाकों में 33 मार्ग बंद है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार टिहरी बांध का जल स्तर 782.44 मीटर पर है। अधिकतम जल स्तर 830 मीटर है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के दौरान लोगों को दिन और रात के समय अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है।

देश के कुछ शोधार्थियों ने एक शोध में यह दावा किया है कि पिछले 40 वर्षों के दौरान उत्तराखंड के मौसम में व्यापक बदलाव आया है। इस बार मानसून की वर्षा में अनियमितता भी इस ओर इंगित कर रही है। उन्होंने कहा कि मानसून की दस्तक के बाद पहले सप्ताह उत्तराखंड में अत्यधिक वर्षा हुई। कुमाऊं में तो वर्षों का रिकार्ड भी टूटा। हालांकि, प्रदेश में बीते दो सप्ताह में सामान्य से कम वर्षा हुई, जिसमें गढ़वाल मंडल के जिलों में वर्षा बेहद कम दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में वर्षा का पैटर्न भी पूरी तरह बदलने लगा है। कुछ क्षेत्रों में अतिवृष्टि तो कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति भविष्य के खतरे की ओर इशारा कर रही है।

बीते 27 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंचने के बाद जुलाई की शुरुआत में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गई। पहले सप्ताह में ही प्रदेश में सामान्य से करीब तीन गुना अधिक वर्षा हुई है। जबकि कुमाऊं में भारी से बहुत भारी वर्षा से एक ही दिन में वर्षा का 34 वर्ष पुराना रिकार्ड टूट गया। ऊधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में 400 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी कई गुना अधिक वर्षा हुई है।

इधर, गढ़वाल मंडल में देहरादून टिहरी और पौड़ी में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई। इसके बाद अचानक मानसून रूठ गया। खासकर गढ़वाल के ज्यादातर क्षेत्रों में जुलाई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में नाम मात्र की वर्षा हुई। दून में कहीं-कहीं वर्षा का क्रम बना रहा।

उधर, कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर अब भी जारी है। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश में औसत सामान्य वर्षा 94 मिमी के सापेक्ष 228 मिमी दर्ज की गई, जो कि सामान्य से 142 मिमी अधिक है। इसमें भी कुमाऊं के जिलों में सामान्य से पांच से सात गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बीते 34 वर्ष में यह सर्वाधिक है। इसके बाद जुलाई में अब तीन सप्ताह में प्रदेश में कुल औसत वर्षा 348 मिमी रिकार्ड की गई है, जो कि सामान्य वर्षा 275 मिमी से 26 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, इसमें गढ़वाल के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है।

पिछले कुछ सालों से मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को इससे काफी समस्यायें पैदा हो रही है। अगर हम लोगों ने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्निंग पर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यह आने वाले समय में हमें और नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जितना हो सके हमें प्रकृति से कम से कम खिलवाड़ करना चाहिए। ताकि हमारी प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो तभी हम लोग भी सुरक्षित रहेंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this