Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सैनिकों के संग दीपावली मनाने लैंसडौन पहुंचे सीएम धामी, शहीदों परिवारों के लिए की बड़ी घोषणा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

सैनिकों के संग दीपावली मनाने लैंसडौन पहुंचे सीएम धामी, शहीदों परिवारों के लिए की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडौन में सैनिकों संग दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 9 बजे सेना के मैदान में उतरे और वह वहां पर 45 मिनट तक रहे। इस अवसर पर सीएम धामी ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने शहीदों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बढ़ाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पौड़ी में ‘सैनिकों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम’ में देश की रक्षा में समर्पित वीरता, त्याग और पराक्रम के पर्याय आप सभी जवानों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है और पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना कर्तव्य और निष्ठा की पराकाष्ठा है।

आज देश भर में लोग सुरक्षित होकर दीपावली मना रहे हैं तो वह केवल और केवल हमारे वीर जवानों की वजह से है जो दिन रात सीमाओं पर मां भारती की रक्षा के लिए तैनात हैं। आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

इस बार की दीपावली बहुत विशेष है क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए और वह घर फिर से जगमगाए। कई वर्षों के बाद दीपावली पर यह पहला अवसर है जब भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान है। कल अयोध्या में भी भव्य दीपोत्सव का भी आयोजन किया गया और यह गिनीज बुक रिकॉर्ड बना।

पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण हमारे ही देश में बनकर तैयार हो रहे हैं जिसका इस्तेमाल भारत की सेना के द्वारा किया जाता है।

गढ़वाल राइफल्स की गौरव गाथा को दोहराते हुए सीएम धामी ने सैनिकों की वीरता एवं बलिदान को नमन किया। दीपावली के शुभ अवसर पर सैनिक पुत्र पुष्कर धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए सेना के जवान, बोले – थैंक्यू सीएम धामी !

गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों व सिविल अधिकारियों के बीच हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। सैनिकों के संग दीपावली मानने गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों व उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की गढ़वाल राइफल्स का ऐतिहासिक इतिहास रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles