Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी, बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख-समृद्धि की कामना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपर्यटन

केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी, बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख-समृद्धि की कामना

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचे उन्होंने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सनातन संस्कृति की महानता के प्रतीक, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल हेतु प्रार्थना की। इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों व सम्मानित पुरोहितगणों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

इस वर्ष आई आपदा के बाद भी प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के फलस्वरुप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गौरतलब रहे कि श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस शीतकाल हेतु 03 नवंबर, 2024 को भाईदूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर बंद हो जायेंगे। इस बात की जानकारी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने दी। इस बार केदारनाथ धाम में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 03 नवंबर को चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान होगी। इसके उपरांत रात्रि विश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी। 04 नवंबर को श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली रामपुर से प्रातः प्रस्थान होगी तथा फाटा, नारायकोटी होते हुए रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

05 नवंबर को चल-विग्रह डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11ः20 बजे अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा पूर्व परम्परा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक होगा सुरक्षित और सुगम, डीएम अपूर्वा पांडे ने किया 26 किमी पैदल मार्ग का निरीक्षण

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों...