प्रयागराज महाकुम्भ में SDRF उत्तराखंड की होगी तैनाती, आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा में रहेगा अहम् योगदान

प्रयागराज महाकुम्भ में SDRF उत्तराखंड की होगी तैनाती, आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा में रहेगा अहम् योगदान

प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में SDRF उत्तराखंड को तैनात किया जायेगा। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड पुलिस के अनुभवों, कार्यकुशलता व कार्यदक्षता को देखते हुए SDRF की विशेष रूप से तैनाती की गयी है। महाकुम्भ प्रयागराज में SDRF की तैनाती सबसे महत्वपूर्ण स्थल पर की जाएगी।

उत्तर प्रदेश प्रशासन के अनुरोध पर, उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड की 01 कंपनी को प्रयागराज कुम्भ मेले में ड्यूटी के लिए रवाना किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक SDRF, रिधिम अग्रवाल ने कहा कि कुम्भ मेले जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में SDRF, उत्तराखंड पुलिस की उपस्थिति से आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

SDRF सेनानायक, अर्पण यदुवंशी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड पुलिस के अनुभवों, कार्यकुशलता व कार्यदक्षता को देखते हुए SDRF की विशेष रूप से तैनाती की गयी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाकुम्भ प्रयागराज में SDRF की तैनाती सबसे महत्वपूर्ण स्थल पर की जाएगी।

उन्होंने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को जौलीग्रांट स्थित SDRF वाहिनी में ब्रीफिंग के माध्यम से महाकुंभ ड्यूटी संबंधी अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDRF को हर स्थिति में तैयार रहने के निर्देश दिए।

शान्तनु पराशर, सहायक सेनानायक, SDRF द्वारा SDRF कंपनी की अगुवाई करते हुए ड्यूटी संबंधी आवश्यक उपकरणों के साथ आज प्रातः कंपनी को प्रयागराज हेतु रवाना कर लिया गया है।

ब्रीफिंग के दौरान उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, उपसेनानायक स्वप्न किशोर सिंह, सहायक सेनानायक शान्तनु पराशर, सहायक सेनानायक सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this