श्रीनगर गढ़वाल को जल्द मिलेगी एलिवेटेड रोड की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

श्रीनगर गढ़वाल को जल्द मिलेगी एलिवेटेड रोड की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

उत्तराखंड के श्रीनगर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। यह एलिवेटेड रोड अलकनंदा नदी के किनारे से होकर गुजरेगा और इसकी कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन, श्रीनगर बाजार, एनआईटी श्रीनगर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय और राजकीय आईटीआई जैसे प्रमुख संस्थानों से होगी।

उत्तराखंड के श्रीनगर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस परियोजना को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है।

यह बहुप्रतीक्षित परियोजना श्रीनगर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी बेहद अहम मानी जा रही है। एलिवेटेड रोड बनने से न केवल स्थानीय ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि चारधाम यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से भी यात्रियों को राहत मिलेगी।

डॉ. धन सिंह रावत की पहल लाई रंग

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए केंद्र में प्रभावशाली पैरवी की। बैठक में उन्होंने श्रीनगर की जमीनी स्थिति, ट्रैफिक की चुनौतियों और सामरिक महत्व को प्रमुखता से रखा। नतीजतन, केंद्रीय मंत्री ने एलिवेटेड रोड को हरी झंडी देते हुए अधिकारियों को डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर जल्द से जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।

डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि यह एलिवेटेड रोड अलकनंदा नदी के किनारे से होकर गुजरेगा और इसकी कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन, श्रीनगर बाजार, एनआईटी श्रीनगर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय और राजकीय आईटीआई जैसे प्रमुख संस्थानों से होगी। इससे स्थानीय आवागमन के साथ ही शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों में भी सुविधा मिलेगी।

पर्यटन और सामरिक दृष्टि से अहम

यह परियोजना सामरिक और पर्यटक दृष्टिकोण से भी खास महत्व रखती है। इससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और चारधाम यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया और उन्हें मां धारी देवी मंदिर के दर्शन करने व चारधाम यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया, जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this