Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हेमकुंड पैदल मार्ग पर सफाई कार्य शुरू
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचार

हेमकुंड पैदल मार्ग पर सफाई कार्य शुरू

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने के लिए सेना का दल बीते रोज गोविंदघाट से घांघरिया पहुंच गया था। इस दल के साथ 21 सेना के जवान, अधिकारी व पांच सेवादार शामिल हैं।

प्रथम चरण में यह दल अटलाकोटी तक बर्फ काटकर रास्ता सुचारू करेगा। द्वितीय चरण में अटलाकोटी हिमखंड को काटकर हेमकुंड साहिब तक रास्ता बनाया जाएगा। फिर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे से बर्फ हटाकर सेना का दल हेमकुंड में ही रहकर बर्फ हटाने का कार्य करेगा।

यह दल हेमकुंड साहिब के बेस कैंप घांघरिया गुरुद्वारे में डेरा डाले हुए है। अब टीम ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में पांच फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है, जबकि अटलाकोटी हिमखंड का आकार भी भारी भरकम है। अटलाकोटी से हेमकुंड तक तीन किमी क्षेत्र में बर्फ ही बर्फ है। सेना व गुरुद्वारे के सेवादार घांघरिया में ठहरे हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...