Saturday , 5 September 2026
Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश कैडर के IPS स्वप्निल ममगाईं को BSF में DIG के पद पर मिली प्रतिनियुक्ति
उत्तर प्रदेशअतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़विचार

उत्तर प्रदेश कैडर के IPS स्वप्निल ममगाईं को BSF में DIG के पद पर मिली प्रतिनियुक्ति

उत्तर प्रदेश कैडर के 2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी स्वप्निल मंमगाईं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर नियुक्त किया है। आईपीएस अधिकारी स्वप्निल मंमगाईं की यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति आधार पर की गई है, जो कि अधिकतम पांच वर्षों की अवधि के लिए होगी या जब तक अगले आदेश रहेगी।

वर्तमान में स्वप्निल ममगाईं पीएसी मेरठ सेक्टर में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। कुछ समय पहले ही वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए पात्र घोषित किए गए थे। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और अब तक के सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सीमा सुरक्षा बल जैसे अहम केंद्रीय बल में डीआईजी पद जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को औपचारिक पत्र भेजा है, जिसमें मंमगाईं को शीघ्र कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया गया है, ताकि वे अपनी नई जिम्मेदारी समय से संभाल सकें। पत्र में कहा गया है कि उन्हें वर्तमान पदभार से मुक्त कर बीएसएफ में योगदान करने की अनुमति दी जाए।

कई अभियानों को दिया अंजाम
स्वप्निल ममगाईं का अब तक का करियर अनुशासन, प्रभावी नेतृत्व और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए जाना गया है। मेरठ, मुरादाबाद और अन्य जोन में उनकी तैनातियों के दौरान उन्होंने कई अहम अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उनकी इस नई तैनाती को यूपी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग के एक सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles