Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़  हमला कर मगरमच्छ ने चबा डाला बुजुर्ग ग्रामीण का हाथ, पूरे गांव में दहशत
उत्तराखंड न्यूज़

 हमला कर मगरमच्छ ने चबा डाला बुजुर्ग ग्रामीण का हाथ, पूरे गांव में दहशत

Lavc60.20.101

हरिद्वार। शनिवार सुबह लक्सर तहसील क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में एक मगरमच्छ ने बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर उसका हाथ चबा डाला। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस की मदद से ग्रामीण को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं। इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहोल है।  ग्रामीण ईश्वर चंद और जोगिंद्र ने बताया कि उनके गांव में रहने वाले सुरेश का घर तालाब के पास स्थित है। शनिवार सुबह वो किसी काम से तालाब के पास पहुंचे, तभी तालाब से निकले एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने सुरेश का हाथ अपने जबड़े में दबा लिया, लेकिन हिम्मत करके जैसे तैसे सुरेश ने मगरमच्छ से हाथ छुड़ाया। चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ फिर से तालाब में भाग गया। मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण के हाथ की खाल तक उतर गई और नसें कट गई हैं। जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर बुजुर्ग को इलाज के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी उनके गांव में मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। इस बार भी तालाब में मगरमच्छ इकट्ठा हो गए हैं, लिहाजा वो प्रशासन से मांग करते हैं कि तालाब कि सफाई कराई जाए और मगरमच्छ को पकड़कर कहीं दूर छोड़ा जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...