हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
उत्तराखंड में जमीन के नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। सोमवार को वित्त विभाग ने नई दरों का शासनादेश जारी कर दिया। इस आदेश के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में जमीन के सर्किल रेट बढ़ गए हैं और कृषि व दूसरी जमीनें महंगी हो गई हैं। सभी जिलों को क्षेत्र के हिसाब से तय सर्किल रेट को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि उन क्षेत्रों में जमीन की सर्किल रेट में बढ़ोतरी हुई है, जहां पर पहले रेट में विसंगतियां थीं। कई क्षेत्रों में एक ही जगह पर कृषि और अन्य भूमि के सर्किल रेट में काफी अंतर था। अगर सबसे ज्यादा वृद्धि को देखें तो पौड़ी और नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा कृषि और अन्य भूमि की दरों में वृद्धि की गई है।
पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का प्लान, तेजाब हमले की पीड़ताओं को पेंशन
बताया जा रहा है कि पौड़ी जिले के कई क्षेत्रों में जमीन के रेट 100 से 800 फीसदी तक बढ़ गए हैं। चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में जमीन के रेट में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। वहीं, नैनीताल में एक प्रतिशत से 250 प्रतिशत तक रेट बढ़े हैं।


Leave a comment