Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, नड्डा से मिले CM त्रिवेंद्र
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, नड्डा से मिले CM त्रिवेंद्र

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून/नई दिल्ली

उत्तराखंड में काफी समय से चर्चा में चल रहा मंत्रिमंडल विस्तार अब तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस मुद्दे पर बात हुई है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में तीनों पदों को भरने के लिए पार्टी आलाकमान ने अपनी सहमति दे दी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में ही तीन नए चेहरे त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में शामिल कर लिए जाएंगे।

आपको बता दें कि मार्च 2017 में जब त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे तो उस समय उनके अलावा सात कैबिनेट और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे। गौरतलब है कि 70 सदस्यों वाली राज्य की विधानसभा में मंत्रिमंडल का अधिकतम आकार 12 सदस्यों का हो सकता है। ऐसे में शुरू से ही मंत्रिमंडल में पद रिक्त रहे। पिछले साल कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद एक स्थान और खाली हो गया। पिछले करीब 3-4 महीने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ा है।

पढ़ें, खुशखबरी! उत्तराखंड में भी चलेगी तेजस

हाल में सीएम ने खुद मंत्रिमंडल विस्तार के स्पष्ट संकेत दिए थे। रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष के साथ करीब एक घंटे चली बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई है। संभावना इस बात की भी है कि कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के पास इस समय वित्त, स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभाग है, ऐसे में इनमें से कई विभाग नए मंत्रियों को सौंपे जा सकते हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles