कांग्रेस नेता पर हमले के आरोपी गिरफ्तार

 कांग्रेस नेता पर हमले के आरोपी गिरफ्तार

16 जून को अयान अपने साथी सौरभ दिवाकर और हर्षित राणा के साथ बाइक से कृष्णा अस्पताल की तरफ जा रहा था। ठीक उसी समय रवि पपनै कृष्णा हॉस्पिटल के पास अकेला मिला तो तीनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ मारपीट की।

उधम सिंह नगर। जिले के काशीपुर में कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल संयोजक और प्रदेश सचिव रवि पपनै पर हमला करने वाले दो आरोपियों को आईटीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रंजिश के चलते वारदात को अन्जाम दिया था।
आईटीआई थाने के अंतर्गत सैनिक कॉलोनी निवासी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक आईटी सेल रवि पपनै ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कहा था कि 16 जून की रात करीब 11 बजे वह कृष्णा हॉस्पिटल के पीछे, फर्नीचर की दुकान के सामने स्लैब पर बैठकर अपने फोन में वीडियो देख रहे थे। तभी अचानक तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए बैल्टों से मारपीट करने लगे। जिससे उनकी आंख के ऊपर, नाक, होंठ, हाथ, पीठ और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं।
तीनों हमलावरों में से एक के हाथ में मोबाइल था, जिसने उक्त घटना का वीडियो बनाया। बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रवि पपनै के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 131, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। जिसमें से एक टीम को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने और दूसरी टीम को घटना में सम्मलित अज्ञात लोगों की शिनाख्त हेतु मैन्युअल रूप से लगाया गया।
गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य जानकारी के आधार पर पाया कि घटनों को अयान शेख पुत्र जावेद निवासी जसपुर खुर्द काशीपुर, सौरभ दिवाकर पुत्र सुरेश दिवाकर निवासी जसपुर खुर्द काशीपुर और हर्षित राणा निवासी गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द काशीपुर द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस ने 22 जून रविवार को अयान शेख और सौरभ दिवाकर को चौती मैदान के पास से गिरफ्तार किया। जबकि तीसरे आरोपी हर्षित राणा की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी अयान शेख है, जो काफी शातिर और आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिसके खिलाफ पूर्व में लूट, चोरी और मारपीट आदि के 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में अयान शेख ने बताया कि कुछ माह पूर्व एक लड़के के साथ उसका विवाद हो गया था, जिसमें रवि पपनै ने उस लड़के का पक्ष लिया था। इस बात को लेकर अयान की रवि से रंजिश थी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this