Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एयर वाइस मार्शल विजयपाल IAF में बने महानिदेशक, टिहरी में जश्न
उत्तराखंड न्यूज़

एयर वाइस मार्शल विजयपाल IAF में बने महानिदेशक, टिहरी में जश्न

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड के टिहरी जिले से ताल्लुक रखने वाले एयर वाइस मार्शल विजयपाल सिंह राणा को भारतीय वायुसेना में महानिदेशक बनाया गया है। यह खबर जैसे ही उनके गांव में पहुंची, लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। दरअसल, वायुसेना में इस अहम पद पर पहुंचने वाले विजयपाल सिंह टिहरी के पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने एक जनवरी को महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

शुरुआती पढ़ाई जिले में ही

प्रतापनगर नेल्डा गांव के रहने वाले विजयपाल सिंह राणा की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई धारमंडल प्रतापनगर, माध्यमिक शिक्षा श्रीनगर और उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज टिहरी और उत्तरकाशी में हुई। राणा को वायुसेना में अहम जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक विक्रम नेगी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, गुरु प्रसाद भट्ट, ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

पढ़ें, रणनीति के माहिर सेनापति रावत की कहानी

1984 में कमीशन प्राप्त किया

आपको बता दें कि विजयपाल सिंह दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना की प्रशासक शाखा में कमीशन प्राप्त किया था। कारगिल ऑपरेशन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई थी। वर्ष 2014 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। राणा डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज से स्नातक हैं, जहां बाद में उन्होंने बतौर प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया।

पिता वन विभाग में थे रेंजर

रक्षा सेवा कमांड स्टाफ कॉलेज लुस्का, जांबिया में राणा प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे। उन्होंने कोयंबटूर में वायु सेना प्रशासनिक कॉलेज के कमांडेंट के रूप में भी कार्य किया। एयर वाइस मार्शल राणा के पिता कुंदन सिंह राणा वन विभाग में रेंजर थे। छोटे भाई अजयपाल राणा और उनकी पत्नी सरला राणा वन विभाग देहरादून में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...