सीएम रेखा गुप्ता ने भगवान केदारनाथ के किए दर्शन
- उत्तराखंड न्यूज़, ताज़ा ख़बर, रुद्रप्रयाग
- June 2, 2025
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अकादमी, मसूरी में रविवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) के साथ 133 युवा अधिकारी औपचारिक रूप से देश की सेवा के लिए आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए। इनमें 132 सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) और एक महिला उप-सेनानी शामिल हैं। कठिन और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवा अधिकारियों ने राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व संभालने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया।
READ MORE
उत्तराखंड सरकार ने भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। जलविद्युत परियोजनाओं के सामने बढ़ती चुनौतियों और सीमित होते विकल्पों के बीच राज्य सरकार अब स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी दिशा में धामी सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन पावर नीति को मंजूरी देने के बाद प्रदेश में “ग्रीन हाइड्रोजन वैली” विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है।
READ MORE
भारत-तिब्बत सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में रविवार को रोमांच, साहस और फिटनेस का अनूठा संगम देखने को मिला। पर्यटन विभाग, आईटीबीपी और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026” का रंगारंग शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, सीमांत गांवों की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
READ MORE
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए एक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है। रायपुर से लच्छीवाला तक सौंग नदी के किनारे लगभग 15 किलोमीटर लंबी फोर लेन ग्रीनफील्ड एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। राज्य सरकार ने इस परियोजना के सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। परियोजना के पूरा होने के बाद देहरादून शहर को एक नया बाईपास मिलेगा, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंचना भी पहले से अधिक आसान हो जाएगा।
READ MORE