गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान 1 से 7 नवम्बर 2025 तक बेल्जियम के गेन्ट (सेंट पीटर्स) में आयोजित इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, डेविस (यूएसए) की प्रो. एलिसन वैन ईनेनाम के साथ विस्तृत चर्चा की। दोनों विशेषज्ञों ने उत्तराखंड की स्वदेशी बद्री गाय की क्लोनिंग पर एक अग्रणी संयुक्त परियोजना पर सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।
इस परियोजना को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सहयोग प्राप्त होगा। डॉ. चौहान ने बताया कि इस क्लोनिंग तकनीक के विकास और उपयोग से बद्री गाय की दुग्ध उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा इस दुर्लभ स्वदेशी नस्ल के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखंड में ग्रामीण समृद्धि, पशुधन सुधार और आनुवंशिक उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *