Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘एलारा फाउंडेशन’ की बड़ी पहल, चंपावत के जिला अस्पताल और ‘रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस के बीच एमओयू
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

‘एलारा फाउंडेशन’ की बड़ी पहल, चंपावत के जिला अस्पताल और ‘रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस के बीच एमओयू

उत्तराखंड के चंपावत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी पहल हुई है। शनिवार को दुनिया की नामचीन इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी एलारा कैपिटल के सीईओ राज भट्ट द्वारा शुरू किए गए ‘एलारा फाउंडेशन’ लंदन, ‘रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस’ हॉस्पिटल और जिला अस्पताल चंपावत के बीच एक एमओयू साइन किया गया। सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में एलारा फाउंडेशन के सीईओ राज भट्ट और स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। लंदन स्थित एलारा कैपिटल के सीईओ राज भट्ट उत्तराखंड में कई सामाजिक कार्यों का संचालन कर रहे हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने कई स्कूलों को वित्तीय मदद मुहैया कराई है।

इस दौरान उत्तराखंड के युवाओं के लिए करियर परामर्श पोर्टल ukcareers.in का भी शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह पहल प्रदेश के चंपावत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी के लिए कारगर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए हर क्षेत्र में सरलीकरण की प्रक्रिया पर विशेष जोर दे रही है ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ हो सके।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि एलारा फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू के बाद लंदन के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल ‘रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस’ का भारत में पहली बार उत्तराखंड के जिला अस्पताल चंपावत में टेलीमेडिसिन और वर्चुअल ओपीडी के साथ ही एक्शन प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। इससे दोनों देशों में स्वास्थ्य सम्बंधी आधुनिक तकनीक का आदान प्रधान किया जाएगा। इस दौरान रॉयल फ्री लंदन हॉस्पिटल के प्रतिनिधि देवाशीष घोष, अभिनेता दिलीप ताहिल, प्रो. दुर्गेश पंत, आलोक भट्ट एवं अन्य मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles