[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। अब पहाड़ों में तैयार होने वाले पारंपरिक खाद्य उत्पाद, मसाले, जड़ी-बूटियां और हस्तशिल्प केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रदेश के व्यस्त पेट्रोल पंपों के माध्यम से देशभर के पर्यटकों और उपभोक्ताओं तक पहुंचेंगे। देहरादून जिला प्रशासन और रीप (REAP) परियोजना ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के सहयोग से एक अभिनव योजना शुरू की है, जिसके तहत पेट्रोल पंपों पर ‘हिलान्स आउटलेट’ स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को स्थायी और व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ों से रोजगार की तलाश में होने वाला पलायन लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। लेकिन अब कुछ युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और दृढ़ संकल्प से इस सोच को बदल रहे हैं। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र के कली गांव निवासी रमेश भद्री ने विज्ञान को स्वरोजगार से जोड़ते हुए एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो न केवल स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, बल्कि रिवर्स माइग्रेशन की नई संभावनाओं को भी मजबूत कर रही है। आज रमेश देश के जाने-माने शौकिया खगोलविद (एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर), एस्ट्रोफोटोग्राफर और एस्ट्रो टूरिज्म उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
READ MOREउत्तराखंड के चमोली जिले की बेटी मुन्नी देवी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुन्नी देवी ने अपनी अद्भुत ताकत, मेहनत और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
READ MOREपंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित “ब्रेन 3.0 (बूस्टिंग रिसर्च, एकेडमिक, इनोवेशन एंड नेटवर्किंग)” कार्यशाला में कृषि, अनुसंधान, नवाचार और उत्तराखंड के समग्र विकास पर व्यापक चर्चा हुई।
READ MOREउत्तराखंड में चारधाम यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। राज्य सरकार गंगोत्री और केदारनाथ धाम को सीधे जोड़ने के लिए लगभग 100 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना के साकार होने पर दोनों प्रमुख धामों के बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और पर्यटन के नए अवसर भी विकसित होंगे।
READ MOREकर्णप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण के बाद गुरुवार को उत्तराखंड में प्रवेश करने की घोषणा करने वाले निहंगों को पुलिस ने देहरादून जिले के कुल्हाल बॉर्डर पर रोक दिया। प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच कई घंटों तक चली वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। वार्ता विफल होने के बाद सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और निहंगों ने अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एहतियात के तौर पर उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह सम्मान उन्हें 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया जाएगा।
READ MORE
असल संसारा और जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने दिल्ली के आकाश एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस में आम महोत्सव का किया आयोजन
READ MORE