[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड के तुंगेश्वर क्षेत्र से डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में तैनात एक पोस्टमैन पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से लोगों तक डाक पहुंचाने के बजाय स्पीड पोस्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने निजी कमरे में ही जमा करता रहा। जब यह मामला उजागर हुआ तो ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
READ MOREमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सीनियर छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर घर भेज दिया है। मामले के तूल पकड़ने और छात्रों के मानसिक रूप से प्रभावित होने की खबरों के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। प्रधानाचार्य ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए संबंधित कोच और छात्रावास के वार्डन से रिपोर्ट भी तलब की है।
READ MOREनगरासू गुरुद्वारा साहिब में पिछले चार दिनों से चल रहा विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया। पंजाब से पहुंचे आठ सदस्यीय शिष्टमंडल और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद पांचों निहंग सिखों को पंजाब रवाना कर दिया गया। हालांकि विवाद समाप्त होने के बावजूद स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी बनी हुई है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान तनाव, पत्थरबाजी और अव्यवस्था के आरोपों के बावजूद किसी भी निहंग के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
READ MOREचमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद दर्ज मामलों, गुरुद्वारा परिसर में जारी तनाव और विभिन्न सिख संगठनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच चमोली से हरिद्वार ट्रांसफर कर दी है। साथ ही घटना के दौरान स्थानीय पुलिस के आचरण और व्यवहार को लेकर लगाए गए आरोपों की उच्चस्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
READ MOREकर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद की गूंज शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे तक पहुंच गई। हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए कुछ निहंग सिखों द्वारा गुरुद्वारे में हंगामा किए जाने से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और आईटीबीपी को मोर्चा संभालना पड़ा। कई घंटों तक चले घटनाक्रम के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा।
READ MOREसहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां वाटर पार्क घूमने निकली एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का शिकार बनाया गया। आरोप है कि इस हैवानियत को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता की सहेली का मुंहबोला भाई, उसका चाचा और दो अन्य अज्ञात युवक हैं। पीड़िता ने किसी तरह होटल के कमरे से अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है।
READ MORE
रायपुर थाना क्षेत्र के छह नंबर पुलिया स्थित रिंग रोड पर शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला किसी गैंगवार, लूट या रंगदारी से जुड़ा नहीं था, बल्कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद चली आ रही पुरानी रंजिश का परिणाम था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान और उसके अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
READ MORE