[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU), परियोजना प्रबंधन, डिज़ाइन एवं पर्यवेक्षण परामर्शदाता (PMDSC) तथा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) के सहयोग से “लैंगिक समानता एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH)” विषय पर एक अर्द्ध-दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया।
READ MOREग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई तकनीक के माध्यम से बिछना देवी, शेयरधारक एवं सदस्य, उदान सी.एल.एफ., मनसूना, ने सफलता की नई मिसाल कायम की है।
READ MOREउत्तराखंड में आज शासन ने कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इसमें कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, कई जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है।
READ MOREचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने उत्तराखंड में चीन सीमा पर चौकन्ना रहने की बात कही है। सैन्य अधिकारियों के साथ संवाद में उन्होंने हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने सैन्य अफसरों से कहा, “उत्तराखंड की सीमाएं भले शांत हैं, लेकिन चीन सीमा को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है।”
READ MOREमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया।
READ MOREउत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देते हुए मंडुवा (रागी/फिंगर मिलेट) की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य (MSP) पर शुरू कर दी है। यह खरीद प्रदेश भर में फैली 211 सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है। यह निर्णय “इंडिया मिलेट्स मिशन” को बढ़ावा देने, पहाड़ी उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

सावन के पावन महीने में शिवभक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र नीलकंठ श्रावण कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए इस बार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी करीब 1,200 पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी जवानों के कंधों पर होगी। पुलिस का दावा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें तैयार रहेंगी।
READ MORE
उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश में शिक्षकों के 1,500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही है, जबकि प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के 450 से अधिक पद भी रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए जल्द ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
READ MORE