[fvplayer id=”10″]
नीलकंठ कांवड़ मेले को लेकर गढ़वाल मंडल में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अस्थायी पंडालों का फायर ऑडिट कराया जा रहा है। पुलिस और आपदा राहत टीमें भी पूरी तरह सतर्क कर दी गई हैं।
READ MOREकेंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पिछले चार दशकों में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण कम करने का लक्ष्य अभी भी अधूरा है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट ने उत्तराखंड में योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
READ MOREहरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नकली नोटों की सप्लाई की थी। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। अब तक इस प्रकरण में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
READ MOREहरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से मंदिर ट्रस्ट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब मंदिर में ड्यूटी करने वाले सभी पुजारियों को बिना जेब वाले विशेष कुर्ते पहनकर ही सेवा देनी होगी। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले चढ़ावे, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है। ट्रस्ट का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य श्रद्धालुओं का विश्वास और अधिक मजबूत करना तथा मंदिर की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।
READ MOREउत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी की पहल पर आयोजित एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम ने भारत और जापान के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान की। जापान के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री बाला कुंभ गुरु मुनि (ताकायुकी होशी) अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान यमकेश्वर विकासखंड के तल्ला बनास पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए तथा गुरु मुनि के आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात किया।
READ MOREजापान के आध्यात्मिक गुरु श्री बाला कुंभ गुरु मुनि (ताकायुकी होशी) अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। उत्तराखंड आगमन पर उन्होंने सबसे पहले धर्मनगरी हरिद्वार में मां गंगा के पावन तट पर स्नान किया तथा विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होकर देश-दुनिया की सुख-समृद्धि, शांति और मानव कल्याण की कामना की।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से जोशीमठ आपदा, तमक नाले पर वैली ब्रिज के निर्माण, राहत एवं पुनर्वास कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में दीर्घकालिक समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
READ MORE
सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। मंगलवार, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसी के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकले लाखों कांवड़ियों की धार्मिक यात्रा भी अपने प्रमुख पड़ाव पर पहुंची। हरिद्वार में इस दौरान आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
READ MORE